मंत्री संजय निषाद ने कहा- अखिलेश यादव सिर्फ ट्विटर पर दिखाई देते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं

अमेठी
उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ ट्विटर पर दिखाई देते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं।

निषाद ने अमेठी में जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समाज में नफरत पैदा कर लोगों को बांटने का काम कर रही हैं।” उन्होंने कहा, “सपा और कांग्रेस की सरकारों में किस तरह से दंगे होते थे यह किसी से छिपा नहीं है लेकिन आज आप सब देख रहे हैं कि कहीं दंगा फसाद नहीं हो रहा है।” मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटोगे तो कटोगे' के बयान पर कहा, “बटेंगे नहीं तो आगे बढ़ेंगे सुरक्षित रहेंगे। सपा कांग्रेस ने तो केवल बांटने का काम किया है।”

आदित्यनाथ ने 23 सितंबर को अपनी ‘बटेंगे तो कटेंगे' टिप्पणी दोहराते हुए कहा कि यह फूट ही थी जिसके कारण अयोध्या में ‘आक्रमणकारियों ने राम मंदिर को नष्ट कर दिया' था। इससे पहले, योगी ने शेख हसीना सरकार के पतन से पहले बांग्लादेश में हुई हिंसा के संदर्भ में भी यही टिप्पणी की थी। उन्होंने 26 अगस्त को आगरा में एक उद्घाटन समारोह के दौरान यह नारा लगाया था और लोगों से एकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा था कि बांग्लादेश में जो गलतियां हुई हैं, वे भारत में नहीं होनी चाहिए।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति