अज्ञात लोगों द्वारा एक चलती ट्रेन में कथित तौर पर गोलियां चलाने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी जीआरपी

ओडिशा
ओडिशा के भद्रक जिले में मंगलवार को अज्ञात लोगों द्वारा एक चलती ट्रेन में कथित तौर पर गोलियां चलाने से हड़कंप मच गया। इसके बाद जीआरपी को जांच शुरू करनी पड़ी। अधिकारियों ने कहा कि चरंपा स्टेशन के पास हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नंदन कानन एक्सप्रेस की सुरक्षा करते हुए उसे पुरी तक पहुंचाया। साथ ही कहा कि मामले की जांच अब जीआरपी द्वारा की जा रही है।

रेलवे ने बयान में कहा कि 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस के गार्ड ने सूचना दी कि गार्ड वैन की खिड़की पर किसी चीज से हमला किया गया, जिससे उसमें छेद हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना ओडिशा के भद्रक-बौदपुर खंड में लगभग सुपह 9.30 बजे हुई।

सूत्रों ने कहा कि ट्रेन सुबह करीब 9.25 बजे भद्रक स्टेशन से रवाना हुई और पांच मिनट बाद कथित गोलीबारी हुई। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कथित गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। गोलीबारी का मकसद और लक्ष्य अभी तक पता नहीं चल पाया है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति