शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सुनील राउत पर निशाना साधा, कहा- ’20 नवंबर को मिलेगा जवाब’

नई दिल्ली
शिवसेना नेता शाइना एनसी ने सुनील राउत पर निशाना साधा है। शाइना ने कहा कि अब समय आ गया है कि महाराष्ट्र की महिलाएं जागे और ऐसी टिप्पणी करने वालों को जवाब दें। बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता सुनील राउत ने एक चुनावी रैली में अभद्र टिप्पणी की थी। सुनील राउत ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विक्रोली विधानसभा उम्मीदवार सुवर्णा करंजे को 'बकरी' कहा था। राउत की टिप्पणी को लेकर विवाद अब बढ़ गया है।

शाइना एनसी ने क्या कहा?
मुंबा सीट से उम्मीदवार शाइना एनसी ने सुनील राउत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुनील राउत का बयान उनकी पिछड़ी सोच को दिखाता है। एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री महिलाओं का सम्मान करते हैं। हमारे मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए योजना लेकर आते हैं। वहीं, दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी है। इसके नेता महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। महिलाओं को वस्तुओं की तरह बुलाया जाता है। कांग्रेस इन नेताओं की टिप्पणी को लेकर चुप है, लेकिन 20 नवंबर को हम करारा जवाब देंगे। सुनील राउत हमें 'बकरी' कहते हैं, हमारे लिए 'माल' शब्द का इस्तेमाल किया जाता है। हम महाराष्ट्र की बेटियां है, इसका जरूर दवाब दिया जाएगा।

प्रियंका गांधी की चुप्पी पर सवाल
शिवसेना नेता ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने गठबंधन के नेताओं को फटकार क्यों नहीं लगाई। उन्होंने महिलाओं का अपमान किया है।

रेखा वर्मा ने क्या कहा?
वहीं, महाराष्ट्र के नेताओं द्वारा महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष रेखा शर्मा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसे "दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है।

पीएम मोदी को शाइना का धन्यवाद
उधर, उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है। शाइना एनसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान रखा और चुप रहने के लिए महाविकास आघाड़ी (एमवीए) की आलोचना की। इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देती हूं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं एमवीए और विपक्ष से सवाल पूछना चाहती हूं कि आपकी महिला नेताओं ने सावंत की अभद्र टिप्पणी पर अपना मुंह क्यों नहीं खोला। आपकी संवेदनशीलता कहां है। बता दें कि चाईबासा में एक रैली में पीएम मोदी ने शाइना एनसी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों के लिए विपक्ष की कड़ी आलोचना की थी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति