जगदम्बिका पाल उन किसानों से मुलाकात करेंगे जो वक्फ संपत्तियों पर अतिक्रमण का विरोध कर रहे

नई दिल्ली
वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार कर रही संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल बृहस्पतिवार को कर्नाटक का दौरा कर उन किसानों से मुलाकात करेंगे जो वक्फ संपत्तियों पर कथित तौर पर अतिक्रमण को लेकर पिछले दिनों नोटिस दिए जाने का विरोध कर रहे हैं।

बाद में ये नोटिस वापस ले लिए गए थे।

पाल के कई अन्य लोगों से भी मिलने की संभावना है, जिनमें कर्नाटक प्रदेश भाजपा के वो कई नेता भी शामिल हैं जो इस मुद्दे को लेकर आक्रामक हैं।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और इस समिति के सदस्य तेजस्वी सूर्या ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘वक्फ संबंधी जेपीसी के अध्यक्ष ने वक्फ की मनमानी कार्रवाई से प्रभावित किसानों के साथ बातचीत करने के लिए सात नवंबर को हुबली और बीजापुर जाने के मेरे अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है।’’

सूर्या के मुताबिक, भाजपा सांसद पाल किसान संगठनों से बातचीत करेंगे और उन्हें दी गई याचिकाएं जेपीसी के समक्ष रखी जाएंगी।

विवाद खड़ा होने और आलोचना से घिरने के बाद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने कहा कि नोटिस के लिए गजट में हुई त्रुटि जिम्मेदार है। इन नोटिस को वापस ले लिया गया।

भाजपा ने दावा किया है कि यह कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।

समिति के विपक्षी सदस्य पाल की कार्यप्रणाली की मुखर आलोचना करते रहे हैं और आरोप लगाते रहे हैं कि वह एकतरफा निर्णय ले रहे हैं और पूरी प्रक्रिया को ध्वस्त कर रहे हैं।

समिति विभिन्न हितधारकों के विचार सुनने के लिए नौ से 14 नवंबर तक पांच राज्यों की राजधानियों, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना और लखनऊ का दौरा करेगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति