छत्तीसगढ़-कबीरधाम में पद्मश्री अनुज शर्मा ने मंगल भवन अमंगल हारी जैसे भक्ति गीतों की दी प्रस्तुति

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। मंगलवार शाम 5.30 बजे से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति व रीति रिवाजों पर आधारित अलग-अलग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती रही। राज्योत्सव के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद राजकीय गीत के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की स्तुति की गई।

देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पद्म श्री अनुज शर्मा ने अपने गीतों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने मंगल भवन अमंगल हारी… राम सियाराम, छत्तीसगढ़ी जस गीत आरूग कलसा जैसे भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर शाम बंधा। इसके साथ ही 'क्लासिकल म्युजिकल्स कवर्धा' के अंतर्गत तुलेश्वर शर्मा द्वारा 'सुनहरी यादें' की प्रस्तुति दी गई। जिसमें शास्त्रीय संगीत की महक दर्शकों तक पहुंची। छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत का कार्यक्रम रजऊ साहू और उनके साथी द्वारा प्रस्तुती दी गई। 'सुरता के आंसू' लोक कला मंच ग्राम नेवारी से आए कलाकार योगेन्द्र दास मानिकपुरी और उनके साथी अपनी कला का प्रदर्शन किया। खैरागढ़ के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसमें विभिन्न रंग-बिरंगी प्रस्तुतियां दी, जो दर्शकों का मन मोह ले लिया। इस मौके पर बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ चहुमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का छत्तीसगढ़ को सिरमौर्य बनाने का सपना प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पूरा होगा और छत्तीसगढ़ नई ऊंचाइयों को छु रहा है। राज्य बनने के समय की यादें साझा करते हुए बताया कि जब छत्तीसगढ़ के लिए विधेयक संसद में पारित हुआ और सभी विधायकों के मन में खुशी थी कि वर्षों का सपना साकार हुआ। राज्य गठन के समय लोगों में भविष्य की चिंता थी, खासकर आर्थिक संबल को लेकर। लेकिन आज छत्तीसगढ़ विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के लिए एक आशा का केंद्र बन चुका है, जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है। छत्तीसगढ़ की संपन्नता का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य की धरती खनिज संपदा से भरपूर है। उन्होंने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 15 वर्षों तक हुए विकास की भी सराहना की, जिससे प्रदेश के सभी जिलों में बेहतर सड़क, स्वास्थ्य, और शिक्षा व्यवस्था साकार हुई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति