ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान के पर्थ में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं

नई दिल्ली
भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत कौन कर सकता है? इसकी एक झलक देखने को मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया ए टीम के कप्तान नैथन मैकस्वीनी पर्थ में खेले जाने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। वे गुरुवार 7 नवंबर से इंडिया ए के खिलाफ मेलबर्न में खेले जाने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ओपनिंग करने वाले हैं, जिसका ऐलान खुद चीफ सिलेक्टर जॉर्ड बेली ने कर दिया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज नैथन मैकस्वीनी पहली बार अपने करियर में ओपन करने वाले हैं। मैकस्वीनी ने इंडिया ए खिलाफ पहले मैच की दोनों पारियों में दमदार प्रदर्शन किया था। चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने बुधवार की सुबह इंडिया ए के खिलाफ होने वाले मैच के लिए बल्लेबाजी क्रम का खुलासा किया, जिसमें मैकस्वीनी के साथ मार्कस हैरिस शीर्ष क्रम में होंगे। पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सहित कई दिग्गजों ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया ए मैच के बाद 13 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किए जाने वाले बल्लेबाजों की सबसे संभावित जोड़ी के रूप में मैकस्वीनी और हैरिस हैं।

19 वर्षीय सैम कोंस्टास चौथे नंबर पर खिसका दिए गए हैं, यह इस बात का संकेत है कि टेस्ट बर्थ के लिए उनका शुरुआती सीजन का प्रयास फीका पड़ रहा है, जबकि मैकस्वीनी ने पहले मैच में रन बनाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। वहीं, कैमरोन बैनक्रॉफ्ट तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। मैकस्वीनी को ओपनिंग का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन क्वींसलैंड से साउथ ऑस्ट्रेलिया आने के बाद से वे तीसरे नंबर के बल्लेबाज रहे हैं। बेली ने कहा, "जैसा कि सीरीज से पहले संकेत दिया गया था, दो मैचों की सीरीज के दौरान बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जा सकता है। नैथन मैकस्वीनी बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे और सैम कोंस्टास नंबर 4 पर उतरेंगे।"

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति