बिना फॉर्मेट किये बढ़ाये अपने सिस्टम की स्पीड

जिन लैपटॉप और कम्प्यूटर को आप ज्यादा इस्तेमाल करते है एक समय बाद ये लैपटॉप और कम्प्यूटर काम स्लो करने लग जाते है। कभी कभी तो यह बूट होने में ही बहुत समय लगा देता है। जब भी आपका सिस्टम धीरे चलने लग जाता है तो आप सिस्टम फॉर्मेट करवा लेते है। सिस्टम स्लो होने पर फॉर्मेट नही करवाना चाहिए इसके लिए भी कुछ तरीके बताये गए है जानते है उन तरीको को जिनसे आप अपने सिस्टम की गति को बढ़ा सकते है।

हमारे सिस्टम में कुछ ऐसी भी फाइल्स होती है जो हमारे काम की नहीं होती है। रिसाइकल बिन से उन सभी फाइल्स को हटा देना चाहिए। अपने सिस्टम से फाइल डिलीट होने पर भी वह रिसाइकल बिन में पड़ी रहती है इसलिए उसे वहा से भी डिलीट कर देना चाहिए। अगर आपको हमेशा के लिए अपने सिस्टम से किसी फाइल को डिलीट करना है तो आप शिफ्ट-डिलीट कमांड का भी इस्तेमाल कर सकते है। इस कमांड का इस्तेमाल करने पर आपकी कोई भी फाइल रिसाइकल बिन में नहीं जाएगी।

कुछ यूजर्स अपने सिस्टम पर ज्यादा प्रोग्राम्स जमा कर लेते है जिससे सिस्टम की स्पीड में कमी आ जाती है। आपके सिस्टम में कुछ ऐसे प्रोग्राम होंगे जो कम्प्यूटर ऑन करते ही चालू हो जाते है। इन सभी को स्टार्ट अप बोलते है। आपको अपने सिस्टम की सी ड्राइव को खाली रखना चाहिए। जो सॉफ्टवेयर आपके काम के नहीं है उन्हें आप किसी और ड्राइव में सेव कर सकते है।

जिनको गेम खेलने का शौक है वे अपने सिस्टम के ड्राइवर्स को हमेशा अपग्रेड करते रहे। सिस्टम के एएमडी, एनवीडिया और ग्राफिक्स प्रोसेसर को भी अपग्रेड कर सकते है। आपको अपने सिस्टम में एंटीवायरस डलवाने की भी जरूरत नही है। आप रजिस्टर्ड एंटीवायरस का इस्तेमाल कर सकते है। कुछ करप्ट फाइल्स होती है जो आपके सिस्टम में बिना वजह से जगह घेर लेती है ऐसी फाइल्स को डिलीट कर देना चाहिए।

अगर आपका कम्प्यूटर बहुत पुराना है तो आप अपने कम्प्यूटर की रैम को बढ़ा कर भी अपने सिस्टम की स्पीड को बढ़ा सकते है। आपको अपने डेस्कटॉप को भी साफ सुधरा रखना चाहिए। डेस्कटॉप पर कम से कम फाइल्स को सेव करना चाहिए। आप जो भी डेस्कटॉप पर सेव करते है वे सी ड्राइव में भी जाकर सेव हो जाता है। इसलिए फाइल्स को डेस्कटॉप पर सेव ना करे।

 

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति के अनुसार: इन पारिवारिक बातों को बाहर बताया तो बिखर सकता है पूरा परिवार

    कूटनीति और जीवन दर्शन के महानायक माने जाने वाले आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सदियों पहले थीं। चाणक्य नीति केवल राज्य चलाने का शास्त्र…

    AI की रेस में चीन का Kling आगे? जानिए क्यों दुनियाभर में मचा रहा है तहलका

    नई दिल्ली AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से वीडियो बनाने का ट्रैंड इन दिनों काफी चल रहा है। क्रिएटर्स के लिए AI एक जरूरी टूल बन गया है। चीन की कंपनी Kuaishou…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति