राजस्थान-जोधपुर में कार और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत

जोधपुर.

शहर के बोरानाड़ा इलाके में आज एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में मां-बेटा और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालने में मदद की। हादसा बोरानाड़ा थाना इलाके के भांडू गांव के पास हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत जोधपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया और दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को रास्ते से हटाकर हाईवे खुलवाया। बोरानाडा थाना अधिकारी शकील अहमद ने बताया कि भांडू गांव के पास दोपहर में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत होने से यह हादसा हुआ। कार में नागौर के रहने वाले 7 लोग सवार थे, जो परिवार के साथ बालोतरा के पास जसोल में माता के दर्शन करने के लिए निकले थे। वहां से नागौर लौटते समय जोधपुर के पास यह हादसा हुआ। हादसे में कार सवार रमेश उसकी पत्नी पार्वती उसकी मां इंदिरा सेन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रमेश के पिता, उसके बेटा-बेटी और एक अन्य सुमित नाम का व्यक्ति घायल हो गया। फिलहाल घायलों का जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया, पुलिस उसे खोजने में जुटी हुई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति