मंडला नगर में सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य, 75 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा

मंडला में सीवरेज परियोजना प्रगति पर

मंडला नगर में सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य, 75 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा

सीवरेज परियोजना से 126 करोड़ रूपये लागत की योजना से 75 हजार आबादी का पहुंचेगा फायदा

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधीन मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू के सहयोग से नर्मदा नदी के तट पर बसे मंडला नगर में सीवरेज परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप नर्मदा नदी के जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये रखने के लिये मंडला में 125 किलोमीटर का सीवरेज नेटवर्क बिछाया जा चुका है। इस सीवरेज नेटवर्क से 13 हजार से अधिक घरों को जोड़ने की योजना भी समुचित कर ली गई है। मंडला नगर में मल-जल के निस्तार के लिये 9.50 एमएलडी क्षमता के मल-जल शोधन संयंत्र भी बनाये जा रहे हैं। परियोजना की खास बात यह है कि जल शोधन के बाद प्राप्त जल का उपयोग उद्यानिकी, तराई, अग्निशमन जैसे कार्यों में किया जायेगा।

इस परियोजना से 75 हजार से अधिक की आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। परियोजना के दस वर्ष के संचालन और संधारण के साथ मंडला सीवरेज परियोजना की लागत लगभग 126 करोड रूपये है। विभाग ने कार्य करने वाली एजेंसी को परियोजना के सभी कार्य तय समय में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति