सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान

नई दिल्ली
सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के कारण कोहली बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। 2014 के बाद से ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोहली आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष-20 से बाहर हुए हो। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट सीरीज में सिर्फ 93 रन बनाए, जिसमें 70 रन बेस्ट रहे और अब टेस्ट प्रारूप में आईसीसी पुरुष बल्लेबाजों की रैंकिंग में 22वें स्थान पर हैं।

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा हाल ही में समाप्त हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फ्लॉप रहे थे और स्पिनर के खिलाफ सस्ते में विकेट गंवा रहे थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड पहली टीम थी, जिसने भारत को उसके घरेलू मैदान पर 3-0 से हराया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी रन नहीं निकले थे। उन्हें दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह 26वें पायदान पर हैं।

टेस्ट में बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट हैं, उन्होंने पाकिस्तान दौरे पर दोहरा शतक लगाया था। रूट के बाद केन विलियमसन और हैरी ब्रूक हैं। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पांच पायदान का फायदा हुआ है और वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल 16वें पायदान पर मौजूद हैं।

भारत के अनुभवी स्पिनर रविंद्र जडेजा ताजा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे केसाथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। अश्विन पांचवें स्थान पर हैं। जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट हॉल हासिल किया। वॉशिंगटन सुंदर टेस्ट गेंदबाजों की इसी सूची में सात स्थानों के सुधार के साथ 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि एजाज पटेल (12 स्थानों के सुधार के साथ 22वें स्थान पर) और ईश सोढ़ी तीन स्थानों के सुधार के साथ 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति