प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए प्रचार करने पहुंचे रायपुर

रायपुर

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए प्रचार करने प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे हैं. वे आज दक्षिण विधानसभा में दो जनसभाओ को संबोधित करेंगे. रायपुर एयरपोर्ट पर सचिन पायलट ने कहा, बाई इलेक्शन के माध्यम से संदेश देना जरूरी है. नौजवान को टिकट दिया है. अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं. पूरी सरकार चुनाव में लगी हुई है. नौजवानों के ऊर्जा के बल पर उपचुनाव जीतेंगे.

पायलट ने कहा, सरकार के 1 साल के कार्यकाल का आकलन कर रहे हैं. आज लायन आर्डर के हालात बने हैं, मुख्यमंत्री के खुद के क्षेत्र में हत्याएं हो रही है. उप मुख्यमंत्री के क्षेत्र में हिंसक घटनाएं हो रही है. विपक्ष को लगातार दबाने का काम किया जा रहा है. एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं. सभी वर्ग के लोग हमारे प्रत्याशी के साथ खड़े हुए हैं. चुनाव में अच्छा समर्थन हम लोगों को मिल रहा है.

प्रदेश में हो रही घटनाओं पर कांग्रेस का हाथ है, बीजेपी के इस आरोप पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, अपनी गलतियां छुपाने के लिए बिना तथ्य लांछन लगा रहे. फेक आईडी बनाकर बदनाम करने की कोशिश की गई. अपने जान बचाने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं. अपनी जवाबदेही से भगा रहे हैं. केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है. छोटी सी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए लोगों में खौफ नहीं है. असामाजिक तत्व के लोग गोलियां चला रहे हैं. कांग्रेस पर आरोप लगाना सरकार की कमजोरी को दिखाता है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति