प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

सोनीपत
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में धागा लपटने के लिए प्लास्टिक गीटियां बनाने के लिए तैयार की जा रही 137 नंबर फैक्टरी के स्टोर रूम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्टरी के दोनों तलों को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान आग से उठ रही लपटें साथ लगती लोहे के बर्नर बनाने वाली फैक्टरी के प्रथम तल तक पहुंच गई। इस बीच बड़ी औद्योगिक क्षेत्र दमकल केंद्र की दमकल गाड़ी को मौके पर बुलाया, लेकिन आग पर काबू न पाता देख गन्नौर व सोनीपत से भी दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में महादेव मल्टीप्लास्ट में धागे लपटने के लिए प्लास्टिक गीटियां तैयार करने का काम शुरू किया जाना था। फैक्टरी संचालक द्वारा इसके लिए तैयारियां की जा रही थी। फैक्टरी में इसके लिए कच्चा माल व मशीने भी लाकर रखी गई थी। मंगलवार को फैक्टरी के स्टोर रूम के साथ वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। इसी बीच वेल्डिंग से निकली चिंगारी स्टोर रूम में रखे प्लास्टिक के कच्चे माल में जा पहुंची। जिससे आग धधकनी शुरू हो गई। फैक्टरी कर्मियों ने आस-पास के लोगों की मदद से पहले आग पर खुद काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई और उसने साथ लगती लोहे के बर्नर बनाने वाली फैक्टरी के प्रथम तल को भी अपनी चपेट में ले लिया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति