रायपुर में दिन दहाड़े सड़क से उठाकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आरंग

रायपुर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी ने दिनदहाड़े पीड़िता को सड़क से उठा लिया और अपने किराये के मकान में ले जाकर हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा मामला जिले के आरंग थाना क्षेत्र के मोहमेला गांव का है.

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यह घटना 27 अक्टूबर की है. आरोपी नेमीचंद ध्रुव का नया मकान पीड़िता के मकान के बगल में बन रहा है. इस दौरान आरोपी का पीड़िता के घर के पास आना जाना लगा रहता था.

27 अक्टूबर की दोपहर को जब पीड़िता अपने किसी रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही थी, तब आरोपी नेमीचंद ध्रुव ने जबरदस्ती पीड़िता का मुंह दबाया और उसे उठाकर अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रखी थी, जिसकी वजह से पीड़िता ने कुछ दिनों तक डर में किसी से कुछ नहीं कहा. कुछ दिनों बाद पीड़िता ने अपने पति से पूरी आपबीती सुनाई जिसके बाद दोनों ने आरंग थाने में आरोपी नेमीचंद ध्रुव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 64(1),351(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति