प्रभास ने लॉन्च की ‘द स्क्रिप्ट क्राफ्ट’ वेबसाइट, लेखकों और कहानियों को मिलेगा नया मंच

मुंबई,

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने राइटर्स को सपोर्ट और प्रोत्साहन देने के लिए द स्क्रिप्ट क्राफ्ट नामक वेबसाइट लॉन्च की है। द स्क्रिप्ट क्राफ्ट पर राइटर अपनी कहानी के आईडिया को 250 शब्दों के सारांश में भेज सकते हैं। दर्शक फिर आइडियाज को पढ़ सकते है और रेट कर सकते हैं, और जो सबसे ज्यादा पॉपुलर कहानियां होगी, वो टॉप पर आ जाएगी। इसमें फीडबैक सिस्टम में कमेंट्स के बजाय रेटिंग्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे एक सकारात्मक माहौल बनता है, जो राइटर्स को अपने आइडियाज के लिए आत्मविश्वास और समर्थन देता है।

इसके लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, द स्क्रिप्ट क्राफ्ट ने एक स्पेशल कांटेस्ट शुरू किया है, जिसका नाम है "अपने पसंदीदा हीरो की कल्पना सुपरपावर के साथ करें! राइटर्स को 3,500 शब्दों तक की कहानी भेजने के लिए इनवाइट किया गया है, जिसमें उन्हें एक सुपरहीरो के रूप में सोचना है। आख़िर में, एक राइटर को दर्शकों की रुचि के आधार पर चुना जाएगा, जिसका एक असली प्रोजेक्ट पर असिस्टेंट राइटर या असिस्टेंट बनने का खास मौका मिलेगा-ये एक कीमती अनुभव है, जो नए राइटर्स को हाइलाइट करेगा।इसके अलावा, स्क्रिप्ट क्राफ्ट एक ऑडियोबुक फीचर पेश करने की योजना बना रहा है, जो एरोटर्ड को अपनी कहानियों को इमर्सिव ऑडियो अनुभवों में बदलने की अनुमति देगा। यह पहल राइटर्स को उन लिसनर तक पहुंचने में मदद करेगी जो ऑडियो स्टोरीटेलिंग को पसंद करते हैं।

प्रभास ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है,अपनी कहानी शेयर करें, इस प्लेटफार्म पर दुनिया को प्रेरित करें, जहाँ राइटर्स अपने शब्दों को जीवंत करते हैं और दर्शक वास्तविकता को आकार देने के लिए वोट करते हैं। मूवमेंट में शामिल हो जाएं। #द स्क्रिप्ट क्राफ्ट टीम को शुभकमाएं!

 

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति