मेरठ में दर्दनाक घटना, बंद गाड़ी में तड़पती रही सेना के अधिकारी की बेटी, दम घुटने से हुई मौत

मेरठ
उत्तरप्रदेश के मेरठ में दर्दनाक घटना घटित हो गई। सेना में सिपाही की 3 वर्षीय बेटी को पड़ोसी कार में बैठाकर घुमाने ले गया। रास्ते में पड़ोसी ने बच्ची को कार में लॉक कर दिया और दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। कार के अंदर लॉक मासूम बच्ची 4 घंटे तक तड़पती रही। दम घुटने से तड़प-तड़पकर मासूम की मौत हो गई। वहीं पिता ने कंकरखेड़ा थाने में लांस नायक के खिलाफ बेटी की गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई तो मामले का खुलासा हुआ।

जानें क्या है पूरा मामला
हरियाणा के जींद सदर थाना क्षेत्र के निडानी गांव निवासी सोमबीर पुनिया भारतीय सेना में सिपाही हैं। वर्तमान में मेरठ स्थित आर्म्ड यूनिट में तैनात हैं। सोमबीर कंकरखेड़ा के फाजलपुर स्थित राजेश एनक्लेव आर्मी कॉलोनी में पत्नी और अपनी दो बेटियों के साथ रहते हैं। आर्मी कॉलोनी के ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाला सेना में लांस नायक नरेश 30 अक्टूबर को सोमबीर की छोटी बेटी को घर वालों को बिना बताए गाड़ी में बैठाकर घुमाने ले गया। रोहटा रोड के पास नरेश ने बच्ची को गाड़ी में लॉक कर दिया और दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया।

4 घंटे बीत चुके और तड़पती रही बच्ची
इधर परिजन बच्ची की तलाश करते रहे। आसपास पूछने पर पता चला कि बच्ची को नरेश लेकर गया है। नरेश को फोन करके पूछा तो उसने बताया कि बच्ची तो कार में है। वह पार्टी करने के बाद ड्यूटी पर आ गया तब तक बच्ची को बंद कार में 4 घंटे बीत चुके थे। बच्ची के घरवाले मौके पर पहुंचे। कार खोलकर देखा तो बच्ची बेदम पड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल लेजाया गया जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति