डोनाल्ड ट्रंपने बांधे एलन मस्ककी तारीफों के पुल, कहा-‘एक सितारे का जन्म’

वाशिंगटन
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप, ने बुधवार को एलन मस्क की तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका को उनके रूप में एक 'नया सितारा' मिला है। उन्होंने इस दौरान अरबपति बिजनेसमैन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच कन्वेंशन सेंटर में समर्थकों के बीच अपनी विक्ट्री स्पीच में उन्होंने एक्स के मालिक को 'सुपर जीनियस' कहा। बता दें ट्रंप ने जीत की आधिकारिक घोषणा से पहले ही अपनी विक्ट्री स्पीच दी।

ट्रंप ने कहा कि मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट सर्विस ने पिछले महीने दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में आए तूफान हेलेन के दौरान 'बहुत से लोगों की जान' बचाने में मदद की।
ट्रंप ने अपने समर्थकों से कहा, "मैंने एलन से कहा कि उन्हें उत्तरी कैरोलिना में इसकी बहुत, बहुत सख्त जरूरत है, क्या आप इसे उपलब्ध करा सकते हैं? उन्होंने इसे वहां इतनी तेजी से उपलब्ध कराया; जो अविश्वसनीय था। इसने बहुत से लोगों की जान बचाई।"

मस्क को 'विशेष व्यक्ति' कहते हुए ट्रंप ने कहा: 'हमें अपने प्रतिभाशाली लोगों की रक्षा करनी होगी, हमारे पास वे बहुत से नहीं हैं।' उन्होंने कहा, "हमारे पास एक नया सितारा है… एक सितारा पैदा हुआ है – एलन!" मस्क पूरे राष्ट्रपति अभियान के दौरान ट्रंप के कट्टर समर्थक रहे हैं। बुधवार को मस्क ने ट्रंप को तब बधाई दी जब वह कुछ महत्वपूर्ण स्विंग स्टेट्स में जीत के बाद बहुमत के करीब पहुंच गए थे।

टेक अरबपति ने अपने प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अमेरिका के लोगों ने आज रात डोनाल्ड ट्रंप को बदलाव के लिए एकदम स्पष्ट जनादेश दिया है।" उन्होंने आगे लिखा, "अमेरिका बिल्डरों का देश है। जल्द ही, आप निर्माण करने के लिए स्वतंत्र होंगे। भविष्य शानदार होने वाला है।"

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति