अफगानिस्तान ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 92 रनों से हराया

शारजाह
मोहम्मद नबी (84), कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी (52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद ए एम गजनफर (छह विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने पहले एकदिवसीय मुकाबले में बंगलादेश को 92 रनों से हरा दिया है। मैच में छह विकेट लेने वाले ए एम गजनफर को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
अफगानिस्तान के 235 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश की शुरुआत खराब रही उसने चौथे ही ओवर में तंजिद हसन (तीन) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान नजमुल शान्तो ने सौम्य सरकार के साथ पारी को संभाला। 12वें ओवर मेें अजमतउल्लाह ओमरजई ने सौम्य सरकार (33) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। 26वें ओवर में मोहम्मद नबी ने नजमुल शान्तो (47) को आउट कर बंगलादेश को बड़ा झटका दिया। मेहदी हसन मिराज (28) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद बंगलादेश का कोई भी बल्लेबाज गजनफर और राशिद खान के आगे नहीं टिक सका और पूरी टीम 34.3 ओवर में 143 के स्कोर पर पर सिमट गई। इसके साथ बंगलादेश को अफगानिस्तान के हाथों 92 रनों से हार झेलनी पड़ी।
अफगानिस्तान के लिए ए एम गजनफर ने 6.3 ओवर में 26 रन देकर छह विकेट लिये। राशिद खान को दो विकेट मिले। मोहम्मद नबी और ए ओमरजई ने एक-एक बल्लेबाज के आउट किया।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने मोहम्मद नबी (84), हशमतउल्लाह शहीदी (52) की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर 49.4 ओवर में 235 रन का स्कोर खड़ा किया था। सेदिकुल्लाह अटल (22), गुलबदीन नईब (22), राशिद खान (10) रन बनाकर आउट हुये। नांगेलिया खरोटे ने (नाबाद 27) रनों की पारी खेली। अफगानिस्तान के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बंगलादेश की ओर से तसकीन अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने चार-चार विकेट लिये। शोरिफुल इस्लाम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति