राजस्थान-केकड़ी के बिसुन्दनी व नाहर सागर बांध की नहरें सिंचाई के लिए खोलीं

केकड़ी.

केकड़ी क्षेत्र में इस बार औसत से अधिक बारिश से तकरीबन सभी बांध व तालाब लबालब भरे हुए हैं, जिससे खेत में बोई गई फसल व आने वाली अगली फसलों की सिंचाई के लिए किसानों में निश्चिंतता व्याप्त है। अब अच्छी बारिश के प्रतिफल के रूप में बांधों में जमा पानी का उपयोग खेतों में खड़ी फसलों को उन्नत बनाने में शुरू किया गया है। इन दिनों फसलों की सिंचाई का समय चल रहा है, जिसके मद्देनजर बांधों से नहरों में पानी छोड़ने का सिलसिला शुरू किया गया है।

गत 30 अक्तूबर को लसाड़िया बांध की नहरों में पानी छोड़ा गया था। अब बुधवार को बिसुन्दनी व नाहर सागर बांध से नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है। बिसुन्दनी बांध पर सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र कुमार खाती और बांध की जल वितरण कमेटी के सदस्यों द्वारा बुधवार को सुबह सवा नौ बजे विशेष पूजा अर्चना के बाद बांध के हेड रेगुलेटर को खोलकर बांध की दांई मुख्य नहर व बांई नहर में पानी का प्रवाह शुरू किया गया। पानी छोड़ने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा नहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रथम पाणत में नहर 30 दिन तक खुली रहेगी। इसके बाद द्वितीय एवं तृतीय पाणत में पानी छोड़ने का निर्णय जल वितरण कमेटी एवं ग्राम वासियों के अनुसार लिया जाएगा। बिसुन्दनी बांध की नहर खोलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम का आभार व्यक्त किया तथा इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कनिष्ठ अभियता महेंद्र कुमार खाती व महीशिखा, बिसुन्दनी बांध के दाई मुख्य नहर के अध्यक्ष लक्ष्मण मीणा, बिसुन्दनी बांध के बाई नहर के अध्यक्ष गोपाल बलाई, जल वितरण कमेटी के सदस्य शंकर लाल मीणा, कालूराम खारोल, भोजाराम मीणा, भेरू लाल लोधा, उदाराम मीणा, बजरंग कुमावत, ग्राम पंचायत कुशायता के सरपंच रसाल देवी खारोल, ग्राम पंचायत गोरधा के सरपंच पपिता देवी मीणा, वार्ड पंच सुरेश बलाई, आशा देवी वैष्णव, संजू देवी सेन, उपसरपंच लादूराम मीणा, रवि वैष्णव, ओम प्रकाश मीणा, हंसराज खारोल, सोहन मीणा, गोपाल मीणा, सुरेंद्र मीणा, महावीर मीणा, शंकर लाल मीणा, गोपाल मीणा, मानसिह मीणा, रामसिंह मीणा, गणपत मीणा, मनोज मीणा, ठेकेदार हैदर अली, नसीरुद्दीन, लतीफ, चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद थे। कनिष्ठ अभियंता खाती ने बताया कि नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद अवैध तरीके से पानी का दुरुपयोग करने व नहर को किसी भी प्रकार से क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ सिंचाई अधिनियम के अनुसार कड़ी कारवाई करने की चेतावनी दी गई है। बताया गया कि दोनों नहरें 24 घन्टे खुली रहेगी और देखरेख की जिम्मेदारी नहर समिति के अध्यक्ष की रहेगी। उल्लेखनीय है कि बिसुन्दनी बांध का कुल भराव गेज 3.27 मीटर अर्थात 10.8 फीट है तथा भराव क्षमता 295 मीटर घन फिट है। इसी प्रकार केकड़ी क्षेत्र के पिपलाज ग्राम पंचायत मुख्यालय के नाहर सागर बांध की नहर भी बुधवार को दोपहर खोल दी गई। बताया गया कि कनिष्ठ अभियंता महिशिखा व जल वितरण कमेटी के सदस्यों सहित ग्रामीणों द्वारा बांध पर दोपहर सवा दो बजे पूजा अर्चना कर नहर मे पानी छोड़ा गया। नाहर सागर बांध में कुल भराव गेज 3.10 मीटर अर्थात 10.2 फिट है तथा भराव क्षमता 160 मीटर घन फिट है। नहरों में पानी छोड़ने की शुरुआत होने से किसानों में खुशी का माहौल है, क्योंकि पर्याप्त वर्षा के बाद बांध से छोड़े गए पानी से न केवल किसान लाभान्वित होंगे, बल्कि क्षेत्र की फसलें भी समृद्ध होंगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति