चैंपियंस लीग: बार्सिलोना और इंटर मिलान फिर जीते, एस्टन विला का विजय अभियान थमा

पेरिस
बार्सिलोना और इंटर मिलान ने चैंपियंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एक और जीत दर्ज की लेकिन पेनल्टी के अजीबोगरीब फैसले के कारण एस्टन विला का विजय अभियान थम गया। एस्टन विला ने सप्ताह की शुरुआत 36-टीमों की तालिका में शीर्ष पर की थी, लेकिन उसकी जीत का सिलसिला बुधवार को क्लब ब्रुग से 1-0 की हार के साथ थम गया।

एस्टन विला के डिफेंडर टायरोन मिंग्स ने क्लब ब्रुग के क्षेत्र में गेंद उठाई। रेफरी ने इस फाउल करार देकर विरोधी टीम को पेनल्टी दे दी। ब्रुग के कप्तान हंस वानाकेन ने 52वें मिनट में इस पर गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। एस्टन विला इस हार से तालिका में आठवें स्थान पर लुढ़क गया।

स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे के बिना अपना पहला सत्र खेल रहे पेरिस सेंट जर्मेन को एटलेटिको मैड्रिड ने 2-1 से हराया। इस पराजय से फ्रांस का क्लब तालिका में 25वें स्थान पर खिसक गया। एटलेटिको मैड्रिड ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में निर्णायक गोल किया। बार्सिलोना ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। उसने रॉबर्ट लेवांडोव्स्की के दो गोल की मदद से रेड स्टार बेलग्रेड पर 5-2 की बड़ी जीत दर्ज की। इससे बार्सिलोना तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

इंटर मिलान ने सैन सिरो में आर्सेनल को 1-0 से हराया। उसकी तरफ से हाकन अलहानोग्लू ने पहले हाफ के इंजरी टाइम में पेनल्टी पर गोल किया। इंटर मिलन के 10 अंक हैं और वह पांचवें स्थान पर है। चैंपियंस लीग में पहली बार खेल रहे फ्रांस के क्लब ब्रेस्ट ने स्पार्टा प्राग को 2-1 से पराजित करके अपना अजेेय अभियान जारी रखा। ब्रेस्ट की टीम अभी चौथे स्थान पर है और उसका नॉकआउट चरण में पहुंचना तय है। अन्य मैचों में अटलांटा ने स्टटगार्ट को 2-0 से, साल्ज़बर्ग ने फेनोर्ड को 3-1 से और बायर्न म्यूनिख ने बेनफिका को 1-0 से हराया।

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति