राजस्थान-नागौर में शादीशुदा मुस्लिम ने नाबालिग हिन्दू लड़की से दुष्कर्म कर की हत्या

नागौर.

नागौर जिले के श्री बालाजी थाने इलाके में लव जिहाद का मामला सामने आया है। शादीशुदा मुस्लिम युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से पहले रेप किया, फिर हत्या कर दी। मामले को लेकर परिजनों द्वारा नाबालिग पीड़िता से रेप व हत्या की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया गया। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने एक कुएं में शव को फेंक दिया है।

नागौर पुलिस और पांचू थाना पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सर्च किया। आखिर 72 घंटे बीत जाने के बाद नाबालिक लड़की के शव को बाहर निकाला गया। बता दें नागौर जिले के श्री बालाजी थाना इलाके के श्यामसर गांव के रहने वाले नाबालिग लड़की के परिजनों ने 16 वर्षीय नाबालिक बेटी की गुमशुदगी दर्ज करवाई। श्रीबालाजी थाना पुलिस ने परिजनों की निशानदेही पर मुस्लिम युवक को डिटेन किया। युवक से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह 02 नवंबर की रात्रि को उसको लेकर निकल गया और हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। नागौर पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने करीब 72 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद शव को बाहर निकलवाकर युवती के शव को नोखा के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जोधपुर में अनीता चौधरी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ इस बीच नागौर में भी यह मामला सामने आया है। बता दें कि नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद श्री बालाजी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कि तो पता चला है कि पीड़िता का परिवार पिछले दो-तीन साल से श्यामसर गांव में खेती का कार्य करता हैं। परिजनों ने पड़ोसी जाकिर खा पुत्र इब्राहिम खान पर पीड़िता ले जाने का शक जताया। पुलिस ने पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर आरोपी श्यामसर गांव निवासी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को जो बताए पुलिस के होश उड़ गए। आरोपी ने बताया की वह नाबालिग लड़की से प्यार करता था और वो दो नवंबर को रात्रि में उसको लेकर घर से निकल गया। रात्रि में वो नोखा पहुंचे और सुबह वह पांचू थाना इलाके में पहुंच गए। उसके बाद वह उसको लेकर साठिका का गांव में पहुंचा। जहां पर दोनों गांव के बाहर एक कुएं के पास जाकर बैठ गए और शादी करने की बात करने लगे। आरोपी ने बताया कि युवती ने उसे पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया, तब दोनों ने यह निर्णय लिया कि इस कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं या फिर घर वापस चलते हैं तो युवती ने मना कर दिया। अब सवाल यह है कि क्या नाबालिग लड़की को आरोपी ने किस तरीके से जाल में फंसाया। शादीशुदा होने के बाद मुस्लिम युवक ने नाबालिग को पहले फंसाया फिर शादी से इनकार कर दिया, अब पुलिस जांच कर रही है कि सच क्या है।

क्या कहा मंत्री मंजू बाघमार ने
मामले को लेकर मंत्री डॉक्टर मंजू बाघमार ने बताया कि हमारी सरकार पूरी तरह से अत्याचार के प्रति पूरी तरह सख्त है। जब महिलाओं के साथ अत्याचार होता है तो हमारी सरकार तुरंत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नागौर, जोधपुर और बाड़मेर में जो हरकतें सामने आई है, आरोपियों के खिलाफ हमारी सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। हमारी भजनलाल सरकार का जो सपना है कि भय मुक्त राजस्थान बनाना है। हमारी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार लिया है और जांच जारी है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा
नागौर जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया है कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को डिटेन किया है और आरोपी से पूछताछ के बाद घटनास्थल पर ले जाकर सत्यापन करवाया है और हमारी एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम अभी लगी हुई है और जल्द ही कुएं से युवती के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति