Indore Airport ने भरी बेहतर सुविधाओं में ऊंची उड़ान, रैंकिंग में 12वें से चौथे नंबर पर पहुंचा

 इंदौर

सभी 31 पैरामीटर्स में बढ़े नंबर, चेन्नई नंबर वन, गोवा दूसरे व कोलकाता तीसरे नंबर पर एसीआई (एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल) की सर्विस क्वालिटी की तीसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) की रैंकिंग रिपोर्ट बुधवार को जारी हुई। इसमें इंदौर एयरपोर्ट अपनी रैंकिंग में भारी सुधार किया चौथे नंबर पर पहुंचा।

.इससे पहले इस साल की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) और दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में इंदौर एयरपोर्ट 12वें नंबर पर था। वहीं, पिछले साल की आखिरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर-2023) में हमारा एयरपोर्ट 7वें स्थान पर था। सर्वे में 31 प्रमुख बिंदु शामिल किए गए। इनमें एयरपोर्ट तक पहुंचने के साधन, टर्मिनल के साइन बोर्ड, शॉपिंग-डायनिंग, स्टाफ की शिष्टता, फ्लाइट की जानकारी, टर्मिनल में चलने की दूरी, वाई-फाई, यात्री सुविधाएं आदि शामिल हैं। सभी पैरामीटर्स में हमारे नंबर बढ़े हैं।

इन सुविधाओं में हमारे नंबर बढ़े हैं, इसलिए रैंकिंग बेहतर हुई

    एयरपोर्ट तक पहुंचने में आसानी।
    टर्मिनस पर पहुंचने के लिए साइन बोर्ड।
    एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए चयनित परिवहन।
    चेक-इन को ढूंढने में आसानी।
    सुरक्षा स्क्रीनिंग में आसानी।
    सुरक्षा जांच बेहतर।
    रेस्टोरेंट, कैफे की सुविधाएं।
    गेट पर प्रतीक्षा की सुविधाएं।
    उड़ान की जानकारी की उपलब्धता।
    अन्य उड़ानों से कनेक्शन करने में आसानी।
    वाईफाई, चार्जिंग स्टेशन।
    वॉशरूम की स्वच्छता।

एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुविधाएं, यात्रियों को हुआ फील गुड, अब नंबर वन की तैयारी इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार हमने यात्री सुविधाएं बढ़ाई हैं। यात्री सुविधाओं पर सारा फोकस रहा। जहां कमियां थीं, उन्हें दूर किया। जहां अच्छा था, उसे बेहतर किया गया। टर्मिनल में पेंटिग्स, सीनरी लगाई गईं। फूड जोन, शॉप की संख्या बढ़ाई। यात्रियों से सुविधाओं को लेकर लगातार फीडबैक लिया, उसी अनुसार हम चीजें बेहतर करते गए, जिसका फायदा रेटिंग में हमें मिला। इंदौर में डिजी यात्रा भी शुुरू हो चुकी है। इससे यात्रियों का समय भी बच रहा है। एयरपोर्ट के अंदर एेसी सुविधाएं की गईं, जिससे यात्रियों को फील गुड हो। अगले सर्वे में हम नंबर वन पर आएं, इस हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी हैं।- वीके सेठ, डायरेक्टर, देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट, इंदौर

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति