हैदराबाद में कई यात्रियों ने दावा किया कि उड़ान रद्द होने के कारण उनके निर्धारित कार्यक्रम बाधित हुए, किया विरोध प्रदर्शन

हैदराबाद
हैदराबाद के लिए निर्धारित एक उड़ान के दो बार रद्द होने को लेकर कई यात्रियों ने बृहस्पतिवार को यहां बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) पर विरोध प्रदर्शन किया। कई यात्रियों ने दावा किया कि उड़ान रद्द होने के कारण उनके निर्धारित कार्यक्रम बाधित हुए हैं। प्रदर्शनकारी यात्रियों के अनुसार, एक निजी विमानन कंपनी द्वारा भुवनेश्वर से हैदराबाद के लिए संचालित उनकी उड़ान बुधवार को रद्द कर दी गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बताया गया था कि बृहस्पतिवार को उड़ान का समय पुनर्निर्धारित किया गया है, लेकिन इसे फिर से रद्द कर दिया गया, जिससे उन्हें असुविधा हुई। यात्रियों ने यह भी आरोप लगाया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उन्हें उड़ान रद्द होने के संबंध में किसी विशेष कारण के बारे में सूचित नहीं किया है।

​​​​​​​बीपीआईए, भुवनेश्वर के निदेशक प्रसन्ना प्रधान ने कहा कि तकनीकी समस्याओं के कारण बृहस्पतिवार को हैदराबाद से उड़ान के आगमन में देरी हुई। प्रधान ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को सुबह 11:15 बजे विमान भुवनेश्वर में उतरा और गंतव्य के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है। तकनीकी समस्याओं के मामले में सुरक्षा पहली एवं सबसे बड़ी प्राथमिकता है और यात्रियों को देरी के कारणों को स्वीकार करना चाहिए।''

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति