राज्य स्तरीय शालेय बैण्ड प्रतियोगिता 8 नवम्बर को भोपाल में

भोपाल

राज्य स्तरीय शालेय बैण्ड प्रतियोगिता 8 नवम्बर को प्रात: 9 बजे भोपाल के 1100 क्वार्टर, अरेरा कॉलोनी स्थित कैम्पियन स्कूल में शुरू होगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. संजय गोयल उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के 500 विद्यार्थियों की सहभागिता रहेगी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में महापौर नगर निगम भोपाल श्रीमती मालती राय उपस्थित रहेंगी।

शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिये ब्रिज कोर्स

शासकीय विद्यालयों के कक्षा-9 के विद्यार्थियों के दक्षता सुधार के लिये स्कूल शिक्षा विभाग ने ब्रिज कोर्स तैयार किया है। यह कोर्स उन विद्यार्थियों के लिये है, जिनकी दक्षता का स्तर कक्षा-9 में प्रवेश के समय हिन्दी, गणित और अंग्रेजी विषय में कमजोर होता है। ऐसे विद्यार्थियों के दक्षता अंतर को पाटने के लिये ब्रिज कोर्स चलाया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को इन विषयों से संबंधित कार्य पुस्तिका उपलब्ध करायी जा रही है। शिक्षकों के लिये शिक्षक कार्य पुस्तिका उपलब्ध करायी गयी है। कक्षा-10वीं के छात्रों के बोर्ड परीक्षा में प्रदर्शन को सुधारने के लिये विभिन्न विषयों के टिप्स एण्ड ट्रिक्स वीडियो के माध्यम से उपलब्ध कराये जा रहे हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति