एकल योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति मार्च 2025 तक सुनिश्चित करें-सचिव नरहरि

सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा

एकल योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति मार्च 2025 तक सुनिश्चित करें-सचिव नरहरि

प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही 31 दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

पंचायत एवं पीएचई विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें-सचिव नरहरि

सिंगरौली
सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पी नरहरि द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीधी एवं सिंगरौली जिले की नल जल योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होने कहा कि हर घर तक गुणवत्तायुक्त शुद्ध पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने पंचायत एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। नल जल योजनाओं की प्रगति धीमी है इसे गति देकर निर्णायक समाप्ति की ओर ले जाना आवश्यक है। कलेक्टर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रगति की नियमित समीक्षा करें तथा जनपद स्तरीय अधिकारी प्रत्येक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित कर आपसी समन्वय से उसे प्राप्त करने का प्रयास करें।

    सचिव नरहरि ने एकल योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति मार्च 2025 के पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीधी जिले में एकल योजना अंतर्गत 16696 एफएचटीसी तथा सिंगरौली जिले में 12840 एफएचटीसी शेष है। उन्होने अभियान चलाकर 31 दिसम्बर 2024 तक प्रत्येक घर में नल कनेक्शन की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा कि इस कार्य में जिन संविदाकारों द्वारा उदासीनता या लापरवाही बरती जा रही है उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही करें। सिंगरौली के जिन कार्यों को निरस्त किया गया है उसके पुनः टेंडर की कार्यवाही सोमवार को अनिवार्यतः करें। सचिव ने कहा कि हर घर नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति महिला सशक्तिकरण की दिशा एक सकारात्मक पहल है। निश्चित ही इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी गुणात्मक सुधार होगा।

    प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश जल निगम केवीएस चैधरी द्वारा सीधी तथा सिंगरौली जिले में मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा संचालित समूह जल प्रदाय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि सिंगरौली जिले में तीन समूह नल जल योजनाओं बैढ़न-1, बैढ़न-2 तथा गोंड देवसर और सीधी जिले में मझौली समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर तथा सीधी-गुलाबसागर के माध्यम से सभी बसाहटों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जावेगी। मझौली समूह जल प्रदाय योजना पूर्ण हो चुकी है तथा शेष के कार्य प्रगतिरत हैं। योजनाओं को पूर्ण करने की तिथि मार्च 2025 निर्धारित है। सीधी जिले में 86893 तथा सिंगरौली में 85951 एफएचटीसी शेष हैं, जिसे पूर्ण करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होने रोड मरम्मतीकरण के कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों को अभियान चलाकर निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।

     बैठक में कलेक्टर सीधी स्वरोचिष सोमवंशी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेन्द्र सिंह, प्रमुख अभियंता पीएचई केके सोनगरिया, मुख्य अभियंता एचएस गौड़, उपखण्ड अधिकारी सिहावल एसपी मिश्रा, मझौली आरपी त्रिपाठी, चुरहट शैलेष द्विवेदी, अधीक्षण यंत्री एस एल धुर्वे, कार्यपालन यंत्री टीएस बड़कड़े सहित समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित जल निगम के अधिकारी उपस्थित रहें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति