कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा रात्रि में चोरी के लिए घर में घुसे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अनूपपुर
         कोमल प्रसाद राठौर पिता घनश्याम प्रसाद राठौर उम्र करीब 50 साल निवासी अनूपपुर के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मंगलवार की रात्रि करीब 01.00 बजे जब वह अपने घर में सो रहा था, आहट आने पर नींद खुलने पर देखा तो दो युवक चोरी की नियत से लोहे की राड एवं आरी लिए हुए घर के अंदर घुसे थे जो हल्ला करने पर पीछे के रास्ते से दीवाल फांदकर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 479/24 धारा 1331(4),3(5) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर  आरोपियों की पतासाजी की गई।

                  टी. आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, आरक्षक दीपक बुन्देला, कपिल सोलंकी के द्वारा रात्रि में चोरी की नियत से घुसने वाले आरोपियो गोलू गोड़ पिता श्यामलाल गोड़ उम्र 21 साल निवासी चंदासटोला अनूपपुर एवं गुलाब पवार उर्फ विसम्भर पवार पिता नाथ सिहं पवार उम्र 32 साल निवासी जैतपुर जिला शहडोल से लोहे की राड एवं आरी जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी गोलू गोड़ एवं विसम्भर उर्फ गुलाब पंवार आदतन अपराधी है जिनके विरूद्ध पूर्व से चोरी नकबजनी एवं वाहन चोरी के कई मामले दर्ज है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति