आस्था के महापर्व छठ का आज समापन, घाटों पर उमड़ा सैलाब

भोपाल

 देशभर में सूर्य उपासना का महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. छठ पर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. लोग अपने परिवारों के साथ घाटों पर पहुंचे और पूरा माहौल श्रद्धा भाव से सराबोर दिख रहा है.

बिहार, उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छठ पर्व की धूम देखी गई. बड़े हर्षोल्लास के साथ ये पर्व मनाया गया. सूर्य उपासना के महापर्व छठ का समापन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ किया गया. दोनों ही प्रदेशों के घाटों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर और मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल और अन्य शहरों के घाटों में व्रतधारियों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी रही. सुबह 3 बजे से ही लोग यहां उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे रहे.

सूर्य उपासना व लोक आस्था का महापर्व छठ का आज चौथा व अंतिम दिन है जहां सुबह तड़के सूर्य निकलते ही छठ व्रतियों ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और अपनी मन्नत मांगी.  रात भर और सुबह-सुबह लोग अपनी आस्था को लेकर कड़कड़ाते ठंड में भी उत्साह में दिखाई दिए.

सूर्य उपासना का यह पर्व एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखते हैं और सूर्य देव व छठ माता की आराधना करते हैं.

राजधानी रायपुर के घाटों और अम्बिकापुर के सबसे पुराने छठ घाटों में एक शंकर घाट में महापर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया.  

कोरिया जिला मुख्यालय के जोड़ा तालाब में अर्घ्य से पहले मां गंगा की आराधना की गई. व्रतियों ने पानी में  खड़े होकर अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया. शहर के श्रीराम मंदिर तालाब के घाट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और छठी मइया की पूजा-अर्चना की. बाजार पारा की सड़क पर करीब 3 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति