गुना में शर्मनाक घटना,बच्ची से रेप, जंगल में खून से लथपथ मिली 10 साल की बच्ची

गुना
मध्य प्रदेश के गुना जिले के म्याना इलाके में 10 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अपनी मां के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां को दुकान से कम पैसे वापस मिलने का कहकर बातों में लगाया और पैसे दिलवाने का भरोसे देकर बच्ची को अपने साथ ले गया। रात लगभग 9:30 बजे बच्ची जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बच्ची को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सिरसी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म हुआ है। सूचना मिलते ही सिरसी थाने की टीम मौके के लिए रवाना हुई। जहां घटना हुई वहां म्याना थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए म्याना पुलिस को भी सूचना दी गई। बच्ची को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। डॉक्टर धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची की हालत बहुत अधिक गंभीर है, ऑपरेशन हो गया है। फिलहाल अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता।

बच्ची के पिता ने बताया कि मां-बेटी मक्का बेचने और गेहूं पिसवाने के लिए बाजार गईं थी। फसल बेचने के बाद एक दुकान से उसने गेहूं पिसवाया। इसके बाद दोनों घर लौट रहीं थी। इसी दौरान बीच रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति मिला। उसने मेरी पत्नी से कहा कि दुकानदार ने तुम्हें 100 रुपए कम लौटाए हैं। इसमें 100 रुपए कम हैं। तुम चलो या बच्ची को भेज दो, मैं पैसे दिलवा देता हूं।

पिता के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर उसकी पत्नी ने बेटी को पैसे लाने उसके साथ भेज दिया। वह व्यक्ति बच्ची को बाइक में बैठाकर जंगल ले गया। वहां बच्ची के साथ रेप किया। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा, तो पिता ने अपने कुछ परिचितों को बुलाया और बच्ची की तलाश की। लगभग दो घंटे तलाश करने के बाद बच्ची उमरी क्षेत्र में जंगल में बेसुध हालत में मिली। उसके जिस्म पर कपड़े नहीं थे। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। मौके से ही पुलिस को सूचना दी गई। एसडीओपी विवेक अस्थाना ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति की तलाश में थाना प्रभारी म्याना, थाना प्रभारी सिरसी, बमोरी थाने का बल और उमरी चौकी का बल लगाया गया है। बच्ची को भोपाल रेफर कर दिया गया है। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति