मैच के दौरान नसीम शाह की गेंद पर रिजवान ने जाम्पा से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें रिव्यू लेना चाहिए, विडिओ हुआ वायरल

एडिलेड ओवल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में मोहम्मद रिजवान को नया कप्तान बनाया है और उनका पहला असाइनमेंट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज है। पाकिस्तान को पहले मैच में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में रिजवान एंड कंपनी ने बढ़िया वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को महज 163 रनों पर ही समेट डाला। एडिलेड में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में हारिस राउफ और शाहीन अफरीदी ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप की बैंड बजा डाली। हारिस राउफ ने पांच विकेट चटकाए, वहीं शाहीन ने तीन विकेट लिए।

इसके अलावा नसीम शाह और मोहम्मद हसनैन ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। स्मिथ ने 48 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। इस मैच के दौरान रिजवान ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नसीम शाह की गेंद पर रिजवान ने कॉट बिहाइंड की एडम जाम्पा के खिलाफ जोरदार अपील की।

यह किस्सा ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33.3 ओवर का है, नसीम शाह गेंदबाजी कर रहे थे। रिजवान ने जाकर जाम्पा से ही पूछ लिया कि क्या उन्हें रिव्यू लेना चाहिए। जाम्पा ने पहले तो कहा कि आप हर गेंद पर ही अपील करते हैं, फिर रिजवान ने कहा इस पर रिव्यू लूं या नहीं, इस पर जाम्पा ने कह दिया कि हां बिल्कुल रिव्यू लेना चाहिए। रिजवान ने रिव्यू लिया जाम्पा नॉटआउट निकले। यह सब देखकर कमेंटेटर्स भी ठहाके लगा रहे थे।

उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 153 रन था बाद में ऑस्ट्रेलियाई टीम 163 रनों पर ऑलआउट हो गई। जाम्पा उस समय 10 रन बनाकर खेल रहे थे, अंत में वह 18 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने जवाब में दमदार शुरुआत भी की सैम अयूब और अब्दुल्ला शफीक ने मिलकर पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए जीत की ओर कदम बढ़ाए।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति