थाना कोतवाली पुलिस ने रात्रि भ्रमण के दौरान अवैध हथियार देसी कट्टा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

छतरपुर

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
थाना कोतवाली पुलिस को रात्रि भ्रमण के दौरान छतरपुर नगर में बड़ा तालाब के पास चौपाटी में एक व्यक्ति के अवैध हथियार सहित होने की सूचना प्राप्त हुई।
कोतवाली पुलिस टीम बड़ा तालाब के पास चौपाटी पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही के पास एक अवैध 315 बोर का देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया। आरोपी अमित सिंह चौहान पिता महेंद्र सिंह निवासी ग्राम हमा थाना ओरछा रोड जिला छतरपुर से अवैध हथियार जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी अमित सिंह चौहान के विरुद्ध अवैध शराब अवैध हथियार मारपीट जैसे डेढ़ दर्जन अपराध दर्ज हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेशकर जेल भेजा जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर, प्रधान आरक्षक अरविंद कुशवाहा, आरक्षक नरेश परिहार, अभय, राकेश की मुख्य भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति