आरोपी ने पुलिस को बताई हैरान करने वाली बात, बाबा सिद्दीकी को मारने का ‘प्लान B’ भी तैयार था

नई दिल्ली
एनसीपी नेता बाबा सिद्दी की हत्या मामले में गिरफ्तार 23 साल के आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनकी हत्या के लिए प्लान बी भी तैयार किया गया था। 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की उनके बेटे के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कारवेनगर पुण के रहने वाले गौरव विलास को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। वह इस मामले से जुड़ा 16वां आरोपी है।

जानकारी के मुताबिक वह वॉन्टेड आरोपी शुभम लोनकर और गिरफ्तार आरोपी राम कनौजियाके संपर्क में था। पुछाताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि गोली चलाने का अभ्यास करने के लिए वह झारखंड गया था। मास्टरमाइंड ने दोनों ही आरोपियों को झारखंड भेजा था।

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक गौरव और मोहोल 28 जुलाई को झारखंड गए थे और एक दिन उनकी ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद अगले ही दिन दोनों पुणे लौट आए। वे दोनों लोनकर के संपर्क में थे। झारखंड जाने से पहले गौरव ने अपने परिवार को बताया था कि वह एक दौस्त से मिलने उज्जैन जा रहा है। जांच में पता चला है कि बिश्नोई गैंग ने प्लान के तहत 6 शूटरों को हायर किया था।

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि लोनकर ने उन्हें 25 लाख रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा दुबई की यात्रा, एक फ्लैट और गाड़ियों का भी लालच दिया गया था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का भी इस हत्या में हाथ था। पिछळे ही महीने अनमोल को एनआईए ने अपनी वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किया है और 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। उसका नाम कई अन्य मामलों से भी जुड़ा हुआ है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति