शाला विकास समिति की पहल पर सन एंड सन ग्रुप ने किया सहयोग

रायपुर

आज के परिवेश में कंप्यूटरीकृत पढ़ाई की आवश्यकता पर लगातार जोर दिया जा रहा है। लेकिन विडंबना कई स्कूल ऐसे भी हैं जो इन सुविधाओं से आज तक परे हैं। शहर के प्राचीनत्तम माधराव सप्रे उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी माध्यम स्कूल में भी इसकी जरूरत छात्रों को थी. इसे महसूस करते हुए शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरख मालू एवं कंप्यूटर लैब के संयोजक प्रमित नियोगी के अथक प्रयासों से 15 कंप्यूटरों का एक सुजज्जित कक्ष तैयार हो गया है। चुनाव आचार संहिता हटते ही इसका विधिवत शुभारंभ होगा।

शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि शाला परिवार की ओर से इसकी जरूरत बतायी गई थी, सामाजिक व शैक्षणिक सरोकार से जुड़े कई कार्यों में सहयोग करने वाली शहर की प्रतिष्ठित संस्थान सन एंड सन ग्रुप के शर्मा परिवार की ओर  से इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग मिला स्वर्गीय लक्ष्मीकांत,स्वर्गीय कैलाश चंद्र, स्वर्गीय बृजमोहन शर्मा की स्मृति में  उन्होने सर्वसुविधायुक्त कंप्यूटर कक्ष निर्माण के लिए यह सहयोग किया है।  इस कक्ष में 15 कंप्यूटर लगाये गए हैं। 30 छात्र-छात्राएं एक साथ बैठ सकें इसलिए 30 कुर्सियां लगाई गई है। हाईस्कूल के बच्चों को कंप्यूटर संचालन की जानकारी भी प्रशिक्षित टीचर देंगे। ग्रेनाइट टेबल के साथ कंप्यूटर की सुरक्षा के लिए एसी भी लगाए गए हैं। खुशी की बात ये हैं कि कंप्यूटर कक्ष मात्र दस दिन में तैयार हो गया।

शाला विकास समिति के सदस्य महादेव नायक एवं सतीश सोनी ने बताया कि स्कूल के अंग्रेजी हिंदी माध्यम छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कंप्यूटर कक्ष का निर्माण किया गया है। शाला विकास समिति की सचिव एवं प्राचार्य डा. अन्नपूर्णा श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा सन एंड सन ग्रुप के शर्मा परिवार के सौजन्य से शाला को प्राप्त हुआ है,इसके लिए शाला परिवार उनका आभारी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति