फिरोजाबाद में सड़क हादसा, ट्रक से जा टकराई टूरिस्ट बस, पांच की मौत, 17 घायल

फिरोजाबाद
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। SP ग्रामीण फिरोजाबाद अखिलेश भदौरिया ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। बस मथुरा से लखनऊ जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से बस टकरा गई। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।

इस हादसे में दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस में मौजूद 17 यात्री घायल हो गए हैं। उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यात्रियों के परिवार वालों से संपर्क करने का प्रयास कर रही हैा फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पहले भी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर इसी तरह की दुर्घटना हुई थी।

एक दिन पहले भी हुआ था हादसा

अयोध्या से वृंदावन जा रही एक यात्री बस शुक्रवार को सड़क पर खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई थी। उसमें सवार तीन तीर्थयात्रियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पांच यात्री घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया था कि गुजरात से उत्तर प्रदेश की तीर्थ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई। यह बस सड़क पर खड़े एक कैंटर से पीछे से टकरा गई जिससे उसमें सवार आठ यात्री बुरी तरह घायल हो गए थे।
अयोध्‍या से वृंदावन जा रही थी बस

बस गुजरात के करीब 40 तीर्थयात्रियों से भरी थी और अयोध्या से वृंदावन जा रही थी। इस दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात कुछ देर के लिये अवरुद्ध हो गया, लेकिन कुछ देर बाद इसे शुरू करा दिया गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति