एक युद्ध नशे के विरूद्ध थीम पर विशाल रैली का आयोजन किया गया

टीकमगढ़

केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय डॉ. वीरेन्द्र कुमार के मुख्य आतिथ्य में आज जिला मुख्यालय टीकमगढ़ पर एक युद्ध नशे के विरूद्ध थीम पर एक विशाल रैली का आयोजन किया गया।

रैली के प्रारंभ में केंद्रीय मंत्री डॉ कुमार ने उपस्थित सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। तत्पश्चात नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत विभिन्न स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, अधिकारियों एवं अन्य नागरिको को  प्रशस्ति पत्र तथा शील्ड देकर सम्मानित किया।

केंद्रीय मंत्री डॉ कुमार ने अतिथियों के साथ नजरबाग प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली नजरबाग प्रांगण ग्राउण्ड से प्रारंभ होकर मिश्रा तिराहा से जवाहर चौराहा, कटरा बाजार, लक्ष्मी टॉकीज, स्टेट बैंक, किले का मैदान होते हुये पुनः नजरबाग में समाप्त हुई। रैली के समापन पर छात्र-छात्राओं को स्वल्पाहार दिया गया।

इस अवसर पर अमित नुना,  विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि  अनुराग वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला न्यायाधीश हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, अन्य न्यायाधीशगण, कलेक्टर अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक  मनोहर सिंह मंडलोई, एएसपी  सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़  संजय कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस पदाधिकारी, एनसीसी, खेल विभाग, महाविद्यालय सहित विभिन्न शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुये।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति