15 नवंबर से फ्लाई बिग एयरलाइन विमान की शुरुआत करने जा रही, चार शहरों को जोड़ेगी

 भोपाल

 फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप 15 नवंबर से फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी 19 सीटर विमान की शुरुआत करने होने जा रही है. फ्लाई बिग की विमान सेवा चार शहरों को जोड़ेगी.

भोपाल से रीवा तक का किराया महज 999 रुपये होगा. फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी ने लखनऊ, खजुराहो, रीवा और चित्रकूट के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार एयरलाइन कंपनी ने सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का शेड्यूल जारी किया है. फ्लाइट की वजह से बड़े शहरों के बीच लोगों को कनेक्टिंग उड़ानें भी आसानी से मिल सकेंगी. रीवा फ्लाइट की नाइट पार्किंग व्यवस्था राजा भोज एयरपोर्ट पर होगी. पहले दिन फ्लाइट की पूरी सीट बुक हो चुकी है. उड़ान का साधारण किराया 1999 रुपये के करीब है, लेकिन 50 प्रतिशत कम फेयर का ऑफर यात्रियों को मिल रहा है.

फ्लाइट का शेड्यूल
सोमवार का शेड्यूल: फ्लाइट (एस9-333) हर सोमवार को लखनऊ से सुबह 8.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 9.25 बजे चित्रकूट पहुंचेगी. चित्रकूट से सुबह 9.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.35 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से 11 बजे सुबह उड़ान भरकर 11.55 बजे सुबह रीवा पहुंचेगी. रीवा से दोपहर 12 बजे रवाना उड़ान भरकर दोपहर 2.25 बजे भोपाल पहुंचेगी.

मंगलवार, बुधवार और गुरुवार का शेड्यूल: भोपाल से फ्लाई बिग की विमान सेवा सुबह 8 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.15 बजे रीवा पहुंचेगी. रीवा से सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11.25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.45 बजे रीवा पहुंचेगी. इसी तरह रीवा से दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 3.15 बजे भोपाल पहुंचेगी.

शुक्रवार का शेड्यूल: भोपाल से सुबह 8 बजे उड़ान भरकर फ्लाइट 10.05 बजे सुबह रीवा पहुंचेगी. रीवा से सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11.25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. खजुराहो से सुबह 11.50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.35 बजे चित्रकूट पहुंचेगी. चित्रकूट से दोपहर 1 बजे उड़ान भरकर लखनऊ में फ्लाइट दोपहर 2.05 बजे उतरेगी.

बता दें कि 21 अक्टूबर को रीवा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन हुआ था. उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा से भोपाल फ्लाइट संचालन की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री की घोषणा पर अब अमल होने जा रहा है. 15 नवंबर से फ्लाई बिग की उड़ान सेवा शुरू होगी.

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति