छत्तीसगढ़-दुर्ग में शराब पीने से रोकने पर बेटे ने फावड़ा मारकर की पिता की हत्या

दुर्ग.

खुर्सीपार थाना क्षेत्र में शराबी बेटे ने पिता पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। मृतक के बड़े बेटे ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर कर्मचारी घर में सो रहे थे।

इसी दौरान आरोपी शराबी बेटा आया और फावड़े का जोरदार प्रहार अपने पिता पर कर दिया। जानलेवा हमले में पिता की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा फरार हो गया। भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि श्याम नारायण सिंह बीएसपी से रिटायर कर्मचारी थे। घटना के दिन वो घर में सो रहे थे। इसी दौरान बेटा करण नारायण सिंह ने मौके पर पहुंचकर सो रहे पिता के सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मृतक के बड़े बेटे ने थाने में दी। घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार थाना पुलिस ने फरार आरोपी को घेराबंदी गिरफ्तार किया है। श्याम नारायण सिंह के चार बेटे है और रिटायर के बाद घर पर रहते थे। आरोपी बेटा नशे का आदी था और नशे के हालत में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात से पहले रात को पिता और बेटे में काफी विवाद हुआ था। पिता बेटे को नशा छोड़ने की सलाह दे रहे थे, जिस पर विवाद खड़ा हुआ। पिता और पुत्र के बीच इसी बात को लेकर बहस हुई। पिता की डांट से गुस्से में आए बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति