भारत का साल 2024 में शानदार टी20 फॉर्म जारी, दर्ज की अपनी 22वीं जीत

नई दिल्ली.
भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की। यह भारत की साल 2024 में 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत थी। भारतीय टीम ने टी20 में इस साल लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। ताजा जीत भी इसकी एक बानगी है। भारत ने साल 2024 में अपनी 22वीं टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत दर्ज करते हुए 95.6 का शानदार जीत औसत निकाला है।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टी20 जीत के मामले में नंबर एक टीम युगांडा है। युगांडा 2023 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम थी। जिसने 29 मैच जीते थे और 87.9% जीत का प्रतिशत निकाला था। 2022 में सबसे ज्यादा टी20 मैच जीतने वाली टीम भारत थी जिसने 28 मैच, 70% जीत के प्रतिशत के साथ जीते थे। इस तरह से देखा जाए तो भारत का साल 2024 का जीत प्रतिशत बेस्ट है और यह टीम की इस फॉर्मेट में फॉर्म को दर्शाता है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में हुआ जहां विकेटकीपर संजू सैमसन ने ओपनिंग में आकर 50 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों पर 21 और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेलेी। भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए।

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को 141 रनों पर ढेर करने में अहम भूमिका अदा की। पेसर आवेश खान को भी 2 विकेट मिले। सीरीज के बाकी तीन मैच बचे हैं। दूसरा मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद 13 और 15 नवंबर को क्रमशः तीसरा और चौथा टी20 मैच होगा।

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम हाल में ही अपनी घरेलू जमीन पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 0-3 की हार से उभरने की कोशिश कर रही है। भारत के सामने अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की धरती पर पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को रिटेन करने की सबसे बड़ी चुनौती है।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति