छत्तीसगढ़-बीजापुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के ठेकेदार ने पेटी कांट्रेक्टर का रोका भुगतान

बीजापुर.

पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार के कारनामे के चलते एक महिला पेटी ठेकेदार ने लेनदेन को लेकर सीएम से लिखित रूप से शिकायत की है। इधर प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना विभाग के ठेकेदार के कार्यों को करवाने के बावजूद पेटी ठेकेदार को भुगतान के लिए ठेकेदार का चक्कर काटना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता ने जिले में सड़क, पुल, पुलिया, निर्माण कार्यों का अनुबंध स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार से कर रखा है। काम कर भुगतान की राशि के लिए पेटी ठेकेदार आज भी भटक रही है। स्थानीय महिला पेटी ठेकेदार नीता शाह ने बताया है कि चार अक्तूबर को सीएम प्रवास के दौरान पीएमजीएसवाई विभाग के ठेकेदार अंकित गुप्ता पर लेनदेन को लेकर सीएम से शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता से अनुबंध कर जिले में सडक पुल-पुलिया का निर्माण करवाया गया है, लेकिन ठेकेदार अंकित गुप्ता के द्वारा कार्यों का भुगतान आज तक नही किया गया है। नीता शाह ने आगे बताया कि ठेकेदार अंकित गुप्ता लगातार गुमराह करने काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंकित गुप्ता जिले के क्षेत्रों में सड़क, पुल, पुलिया निर्माण कार्यों को करवाने के लिए पेटी ठेकेदार से सहायता लेकर कार्य करवाते हैं। लेकिन पेटी ठेकेदारों के द्वारा किये गये कार्यों का भुगतान नहीं करते हैं। विदित हो कि ऐसे और भी कई पेटी ठेकेदारों का विभिन्न निर्माण कार्यों का कार्य पूरे होने के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है। पेटी ठेकेदारों द्वारा सीएम कलेक्टर एवं पीएमजीएसवाई के समस्त अधिकारियों को लिखित रूप भुगतान नहीं होने कि शिकायत किया गया है, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पेटी ठेकेदार भुगतान को लेकर भटकने को मजबूत हैं। नीता शाह ने ऐसे ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड व रजिस्ट्रेशन रद करते हुऐ उक्त ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर कांट्रेक्टर अंकित गुप्ता से बात करने उन्हें कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति