मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प से रोजगार सृजन को नई दिशा: एकीकृत समग्र पोर्टल के निर्माण की पहल

भोपाल.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा और उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में रोजगार और स्व-रोजगार सृजन को गति देने के लिए एकीकृत समग्र पोर्टल का निर्माण किया जा रहा है। इस संकल्प का उद्देश्य रोजगार एवं स्व-रोजगार से जुड़ी समस्त योजनाओं को एक मंच पर लाकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और उद्यमियों को एक सुलभ और एकीकृत समाधान प्रदान करना है। इस दिशा में विगत दिवस संत शिरोमणि ग्लोबल स्किल्स पार्क में सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्री रघुराज राजेंद्रन की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें रोजगार और स्व-रोजगार से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 19 अक्टूबर 2024 की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को अपने रोजगार एवं स्व-रोजगार से संबंधित पोर्टल्स को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें हर्ष पोर्टल से इंटीग्रेट करने के निर्देश दिए थे, जिसके अनुपालन में शीघ्र ही समग्र पोर्टल बनाया जाएगा। इस समग्र पोर्टल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी, जिससे रोजगार सृजन के अवसरों को प्रदेश भर में सरलता से प्रचारित और सुलभ बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों से इस पहल का उद्देश्य न केवल जनता के लिए रोजगार विकल्पों की उपलब्धता बढ़ाना है, बल्कि विभागीय समन्वय को भी सुदृढ़ करना है, जिससे युवा वर्ग को रोजगार और स्व-रोजगारसे जोड़कर प्रदेश की आर्थिक प्रगति हो और आत्म-निर्भरता की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकें।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति