मध्य प्रदेश के उप-चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

 भोपाल

मध्य प्रदेश उपचुनावों के लिए प्रचार अब आखिरी दौर में है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने चुनाव में जीत के लिए अपनी ताकत झोंक दी है और दोनों ही पार्टियों के नेता अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं.

राज्य की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होना है. शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद बुधनी सीट खाली हुई थी जिस पर अब पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के राजकुमार पटेल की चुनौती है. वहीं, विजयपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत के सामने कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा हैं .

बीजेपी के दिग्गज लगातार कर रहे प्रचार
बीजेपी और कांग्रेस दोनों की ही तरफ से बड़े नेता प्रचार के लिए दोनों सीटों पर जुटे हैं. बुधनी में शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ कई मंत्री लगातार प्रचार कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस की तरफ से भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ पार्टी के कई बड़े नेता लगातार प्रचार कर रहे हैं.

बीजेपी-कांग्रेस दोनों ने किया जीत का दावा
हाल ही में जीतू पटवारी ने दावा किया कि विजयपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस 50,000 वोटों से अधिक के अंतर से जीत हासिल करेगी. इस पर टिप्पणी करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी चुनाव में बड़े-बड़े दावे करती रही है और नतीजा सबने देखा है.

उपचुनाव में कांटे की टक्कर
कुल मिलाकर प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों पर कांटे की टक्कर नजर आ रही है, बीजेपी के सामने बड़ी अंतर से दोनों सीटें जीतकर अपनी प्रतिष्ठा को कायम रखने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करके अपनी खोई हुई जमीन और आत्मविश्वास हासिल करना चाहती है.

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति