उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन ने किया ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण

कानपुर.
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन आरपी सिंह और सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह ने जाजमऊ में जटेटा द्वारा निर्मित 20 एमएलडी के सीईटीपी प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीईटीपी के कन्वेंस चैनल को बिछाने का काम हर हाल में महाकुंभ से पहले पूरा करने के आदेश दिए। उन्हें बताया गया कि 23407 मीटर कन्वेंस चैनल बिछाने का काम होना है। अभी 950.50 मीटर कार्य शेष है। 417 चैंबर में से 145 चैंबर का काम होना है। चेयरमैन ने कहा कि हर हाल में ये काम दिसंबर तक या महाकुंभ से पहले पूरा कर लिया जाए।

पंपिंग स्टेशन 1,2 एवं 4 का शेष निर्माण जल्द पूरा कराएं। सीईटीपी के कन्वेंस सिस्टम एवं चैंबर से 60 दिनों में समस्त टैनरी का कनेक्शन किया जाए। उन्हें बताया गया कि कनेक्शन के लिए टेनरियों को धारा 33 ए के तहत नोटिस जारी कर दी गई है। चेयनमैन ने कहा कि जटेटा द्वारा अधिकृत कंपनी के मैनेजर नगर निगम, कैंट बोर्ड और पीडब्ल्यूडी से जरूरी अनुमति ले लें। चेक पोस्ट जाजमऊ में राइजिंग मेनलाइन डालने का कार्य 20 दिवस में पूरा किया जाए। 150 फिट रोड में रोड कटिंग के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से बातचीत करें। गल्ला गोदाम से गज्जू पुरवा क्षेत्र में राइजिंग मेनलाइन के लिए लोनिवि से रोड कटिंग की अनुमति लेने का आदेश दिया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति