महाराष्ट्र के एनसीपी विधायक के बेटे का दावा- ‘मेरा अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाया’

मुंबई.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी सरगर्मियां जारीं हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक अशोक पवार के बेटे ने कहा है कि उसका कथित तौर पर अपहरण हो गया था। पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है और मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, पुणे की शिरुर सीट से विधायक अशोक पवार के बेटे रुशिराज पवार का कहना है कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया था और उससे 10 करोड़ रुपये मांगे थे। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने रुशिराज को मिलने के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा था कि कई लोग राकांपा-एसपी में शामिल होना चाहते हैं और इसलिए विधायक के बेटे को उनसे मिलना होगा। शिकायत के आधार पर दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, आरोपी इसके बाद रुशिराज को बाइक में बिठाकर एक बंगले में ले गए। उसे एक अज्ञात महिला के साथ अश्लील वीडियो बनाने के लिए भी मजबूर किया गया। आरोपियों ने कथित तौर विधायक के बेटे से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल न करने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की।

'अपहरण से छूटने के लिए रची कहानी'
रुशिराज की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, वह फिरौती की रकम जुटाने का झांसा देकर बंगले से बाहर निकला और वहां से भाग निकला। बाद में वह पुलिस के पास गया और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर शिरुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुणे के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति