आयुष विश्वविद्यालय में अब यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस प्रारंभ करने की तैयारी

रायपुर

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में अब यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस प्रारंभ करने की तैयारी चल रही है. इसके लिए विश्वविद्यालय के समीप ही 50 एकड़ जमीन का चिन्हांकन किया गया है. जमीन का सर्वे एनआरडीए के अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है.

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के साथ ही एमडी, एमएस तथा नर्सिंग के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे. स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में शिक्षण विभाग (यूटीडी) प्रारंभ करने का प्रस्ताव है. यहां एमबीबीएस एवं नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित होंगे. इसी परिप्रेक्ष्य में पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड की बैठक में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस खोलने का निर्णय लिया गया. मेडिकल कॉलेज के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज 150 सीट वाला होगा. यह कॉलेज स्ववित्तीय एवं राज्य शासन से प्राप्त अनुदान के आधार पर संचालित होगा. एमबीबीएस की 150 सीट के अलावा पीजी कोर्स एमडी, एमएस, सुपरस्पेशलिटी कोर्स एमसीएच तथा नर्सिंग के भी पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे.

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस हेतु विश्वविद्यालय के समीप ही 50 एकड़ जमीन का चिन्हांकन किया गया है. विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर कुछ दिनों पहले ही एनआरडीए के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण किया. माना जा रहा है कि एनआरडीए से जमीन मिलने में किसी तरह की दिक्कतें नहीं आएगी. इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल के लिए भी विवि के सामने 25 एकड़ जमीन की मांग का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है.

राज्य शासन से अनुमति का इंतजारः कुलपति
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा ने कहा है कि यूनिवर्सिटी के समीप ही कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए यूनिवर्सिटी स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं. यूनिवर्सिटी के समीप ही जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है. पिछले दिनों एनआरडीए के अधिकारियों ने जमीन का सर्वे भी कर लिया है. अब राज्य शासन से अनुमति (सर्टिफिकेट) मिलने का इंतजार है. शासन से हरी झंडी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया तेजी से प्रारंभ की जाएगी.

वर्तमान में 10 सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित
वर्तमान में प्रदेश में 15 मेडिकल कॉलेज हैं. इनमें 10 सरकारी और 5 निजी मेडिकल कॉलेजों का संचालन हो रहा है. सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज रायपुर, सिम्स बिलासपुर (150), भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव, स्व. बलीराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज जगदलपुर (125), राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर, स्व. लखीराम अग्रवाल स्मृति मेडिकल कॉलेज रायगढ़, कांकेर कॉलेज (125), कोरबा मेडिकल कॉलेज (125), महासमुंद मेडिकल कॉलेज (125), चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति मेडिकल कॉलेज दुर्ग.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति