विधानसभा चुनाव के बीच राज ठाकरे का बड़ा हमला ‘महाराष्ट्र में जातिगत राजनीति शरद पवार की देन है’

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में जातिगत राजनीति के पीछे शरद पवार ही हैं. इतना ही नहीं, राज ठाकरे ने शरद पवार पर राजनीतिक लाभ के लिए 1999 से महाराष्ट्र में जाति की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महज 10 दिन बचे हैं. इस बीच राज ठाकरे ने पुणे में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जातिवादी राजनीति के नए संस्करण में मराठा अब ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के खिलाफ खड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘‘शरद पवार ने महाराष्ट्र में जाति की राजनीति शुरू की. राजनीतिक लाभ के लिए समाज में नफरत फैलाई गई. पहले ब्राह्मणों और मराठा समुदाय के बीच जातिगत तनाव पैदा किया गया. अब मराठा समुदायों और ओबीसी के बीच जातिवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है."

'शरद पवार ने किया जाति-पाति का जहर घोलने का काम'
मनसे चीफ राज ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच कहा कि राज्य को आज जाति-पाति में उलझा दिया गया है. महाराष्ट्र के पास महान नेताओं और साधु-संतों की विरासत है, लेकिन मौजूदा समय में एक ऐसा संत है, जिसने जाति-पाति का जहर घोलने का काम किया है. वह संत और कोई नहीं बल्कि शरद पवार हैं. इतना ही नहीं, राज ठाकरे ने जनता से कहा कि जाति में न उलझते हुए सोच समझ कर वोट करें, यह महाराष्ट्र के विकास के लिए बहुत जरूरी है.

लाडली बहन योजना का भी किया जिक्र
मनसे प्रमुख ने कहा कि लाडली बहन योजना महायुति सरकार ने शुरू की है, जिसका फायदा कुछ महिलाओं को मिला है. हालांकि, कुछ महिलाएं इस योजना से अब भी वंचित हैं. महिलाओं को मुफ्त में कुछ देने के बजाय उनको काम देकर मजबूत करने पर जोर देना चाहिए.

  • admin

    Related Posts

    अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

    कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

    ‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

    गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति