हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़‍िलाफ़ नाबाद रन 426 जड़े

गुरुग्राम
हरियाणा के ओपनर यशवर्धन दलाल ने अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफ़ी मुकाबले में मुंबई के ख़‍िलाफ़ शनिवार को रिकॉर्ड नाबाद 426 रन की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में चौहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्‍लेबाज़ हैं। उन्‍होंने उत्तर प्रदेश के समीर रिज़वी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने पिछले सत्र में 312 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
मुंबई ने सुल्‍तानपुर हरियाणा के गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया था। यशवर्धन की शानदार पारी के दम पर हरियाणा ने तीसरे दिन रविवार की सुबह को आठ विकेट पर 742 रनों पर पारी घोषित कर दी। यशवर्धन 426 रन नाबाद बनाकर पवेलियन लौटे।

पिछले दो मैचों में मध्‍य प्रदेश के ख़‍िलाफ़ चार और झारखंड के ख़‍िलाफ़ 23 और 67 रन बनाने वाले यशवर्धन को इस मैच में ओपनिंग पर भेजा गया था और उन्‍होंने अर्श रांगा के साथ पहले विकेट के लिए 410 रन की साझेदारी की। रांगा ने भी 151 रनों की पारी खेली। यशवर्धन ने अपनी मैराथन पारी में 463 गेंद में 46 चौके और 12 छक्‍के लगाए हैं। यह पहली बार नहीं है जब झज्‍जर के इस बल्‍लेबाज़ ने बड़ी पारी खेलकर सभी का ध्‍यान खींचा है। यशवर्धन ने दिसंबर 2021 में अंडर-16 लीग मैच में 237 रन की पारी खेली थी। उस मैच में हरियाणा ने 40 ओवर के मैच में 452 रन बनाए थे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति