सैनीपुरा में निर्माणाधीन मकान के वाटर टैंक में गिरने से मजदूर की मौत, मां-बाप का इकलौता बेटा था मृतक

गोहाना
गोहाना के गांव सैनीपुरा में कल देर शाम निर्माणाधीन मकान के वाटर टैंक में गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित 20 वर्षीय निवासी गांव उरलाना कला के रूप में हुई है। अंकित अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह मजदूरी का काम कर रहा था, देर शाम को वह अचानक वाटर टैंक में गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अंकित की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों ने मकान मालिक पर लगाए लापरवाही के आरोप
ठेकेदार ने बताया कि वह शाम को पेशाब करने की बात कह कर गया, मगर काफी देर नहीं लौटा तो उसने उसे वहां ढूंढा तो पाया वह मकान के वाटर टैंक में मृत हालात में गिरा हुआ मिला। उधर मृतक के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मकान मालिक की लापरवाही से चलते ही यह हादसा हुआ है।

वहीं मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी संजय ने भी बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक मजदूर की मौत पानी के टैंक में गिरने से हुई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर गोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जहां आज मृतक अंकित जो गांव उरलाना कला का रहने वाला उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी जांच की जाएगी, उसी अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति