डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 40 हजार रुपये

बुरहानपुर

 कसंल्टिंग इंजीनियर्स एसोसिशन के अध्यक्ष प्रमोद गढ़वाल के साथ डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उन्हें शनिवार दोपहर 12 बजे के आसपास वाट्सएप कॉल करके कहा कि हैदराबाद में पढ़ रहा उनका बेटा भव्य गढ़वाल सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंस गया है, वह थाने से बोल रहा है, यदि अपने बेटे को इस केस से छुड़ाना चाहते हो तो तुरंत 40 हजार रुपये ट्रांसफर करो, अन्यथा भव्य आठ से दस साल के लिए जेल चला जाएगा।

हड़बड़ाहट में गढ़वाल ने राशि ट्रांसफर कर दी। इसके पंद्रह मिनट बाद जब दोबारा दूसरे नंबर से ऑडियो कॉल आया और ठगों ने दो लाख रुपये और ट्रांसफर करने के लिए कहा तो गढ़वाल को शक हुआ। उन्होंने पहले अपने बेटे को फोन लगा कर पुष्टि की और तुरंत लालबाग थाने पहुंच कर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार लगातार डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। बावजूद इसके ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

इस तरह बनाया मानसिक दबाव
वाट्सएप काल में ठगों ने पुलिस की वर्दी वाला फोटो लगा रखा था। उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म में भव्य सहित तीन युवकों के गिरफ्तार होने की बात कही। साथ ही फोन कॉल के दौरान ही भव्य को आवाज देकर बुलाने का नाटक किया और किसी के रोने की आवाज प्रमोद गढ़वाल को सुनाई। जिससे वे मानसिक रूप से दबाव में आ गए।

ठगों ने यह भी कहा कि मीडिया वाले आ चुके हैं, उन्हें भी मैनेज करना पड़ेगा, इसलिए राशि बढ़ गई है। इंजीनियर प्रमोद गढ़वाल ने शहर के नागरिकों से अपील की है, कि उनकी तरह वे डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से होने वाली ठगी का शिकार न हों। अनजान नंबरों से आने वाले काल, वीडियो कॉल न उठाएं। विशेष रूप से प्लस 92 से शुरू होने वाले नंबर न उठाएं।

बेटे को डिजिटल अरेस्ट कर इंजीनियर से साइबर ठगी की शिकायत की गई है। जांच की जा रही है। इसे लेकर लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
    – देवेंद्र पाटीदार, पुलिस अधीक्षक।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति