सारनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने के कारण, प्रयागराज की फ्लाइट फुल, उड़ानों के फेरे बढ़ाए जाने की मांग

रायपुर/बिलासपुर

 रेलवे द्वारा प्रयागराज होकर जाने वाली ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस को आगामी 3 महीने में कई दिनों तक निरस्त कर दिया है. इसके कारण दिल्ली और प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है. उसमें लोगों को टिकट नहीं मिल रही है. इसको ध्यान रखते हुए हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने दिल्ली फ्लाइट को पहले की तरह व्हाया प्रयागराज सप्ताह में चार दिन चलाने की मांग की है.

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने बताया कि रेलवे द्वारा प्रयागराज होकर जाने वाली ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस को आगामी 3 महीने में कई दिनों तक निरस्त कर दिया है. इस कारण हवाई जहाज के जरिए प्रयागराज जाने वाले बढ़ गए हैं. वहीं दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में भी आने वाले समय में कोहरे की समस्या होगी, जिसके कारण लोग ट्रेन की बजाय हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करेंगे. इसको ध्यान रखते हुए बिलासपुर से प्रयागराज और दिल्ली के लिए उड़ानों के फेरे बढ़ाए जाना अत्यंत आवश्यक है.

समिति ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का एलाइंस एयर के साथ एमओयू है. अतः उसे ही इन उड़ानों में वृद्धि के लिए पहल करनी चाहिए और एलाइंस एयर से उड़ान बढ़ाने को कहना चाहिए. दिवाली सीजन में दिल्ली के लिए सप्ताह में 6 दिन चलने वाली उड़ने पूरी तरह भरी गई थी, साथ ही उसका किराया भी सामान्य से अधिक रहा है.

इसी तरह प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट भी पूरी सीट के साथ चल रही है. इसके कारण यात्रियों को अधिक एलाइंस एयर यह करने में सक्षम नहीं होती है, तो ओपन टेंडर के माध्यम से अन्य विमानन कंपनियों को बिलासपुर से उड़ानें प्रारंभ करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए.

चार दिन चलने वाली प्रयागराज चल रही सिर्फ दो दिन
समिति ने बताया कि बिलासपुर से प्रयागराज के लिए सप्ताह में चार दिन फ्लाइट थी. उसको घटकर 2 दिन कर दिया गया है. इस कारण प्रयागराज मार्ग पर भी उड़ान में जगह नहीं मिल रही है, और किराया बढ़ गया है. यात्रियों की संख्या को देखते हुए पहले की तरह उड़ान फिर से बढ़कर पहले की तरह सप्ताह में चार दिन करने की आवश्यकता है. इसके लिए बिलासपुर से दिल्ली के लिए चल रही सीधी उड़ान और व्हाया जबलपुर उड़ान को डिस्टर्ब किए बिना यह वृद्धि की मांग की गई है.

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति