आमजन की सुविधा के लिये जहाँ जरूरत होगी, वहाँ विकास कार्य कराए जाएंगे – ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर
ग्वालियर में प्रगति की यात्रा इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी। आमजन की सुविधा के लिये जहाँ जरूरत होगी, वहाँ विकास कार्य कराए जाएंगे। इसी कड़ी में वार्ड-13 की विभिन्न बस्तियों में 3 करोड़ 19 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है । यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने वार्ड-13 में विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर कहीं।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि उपनगर ग्वालियर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवर समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीवर लाइन चोक न हो इसके लिए मेन ट्रंक लाइन डाली जा रही है। साथ ही कहा कि उपनगर ग्वालियर में पार्कों के सौंदर्यीकरण के साथ ही पार्कों में ओपन जिम व बच्चों के लिए झूले एवं अन्य खेलकूद उपकरण लगाए जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि सिविल अस्पताल प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सेवाएं दे रहा है। वहां की ओपीडी में हजारों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य सेवाएँ ले रहे हैं। शीघ्र ही यहाँ पर सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों को हजार बिस्तर अस्पताल या अन्य जगहों पर सीटी स्कैन के लिए नहीं जाना पड़ेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति