शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4’, चमचमाती कार और 15 लाख रुपये

मुंबई

डांसिंग रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4' का तीन महीने बाद समापन हुआ। 10 नवंबर को इसका ग्रैंड फिनाले था, जिसकी ट्रॉफी शिलॉन्ग के स्टीव ज्यरवा ने उठा ली। इसके साथ ही उन्हें 15 लाख रुपय विनिंग अमाउंट भी मिला। साथ ही एक चमचमाती कार भी दई गई। वहीं, उनके कोरियोग्राफर रक्तिम ठाकुरिया को 5 लाख रुपये प्राइज के तौर पर दिए गए। स्टीव का मुकाबला, हर्ष केशरी, नेक्स्टियन, नेपो, आकांक्षा मिश्रा उर्फ अकिना और आदित्य मालवीय से था, जिन्हें उन्होंने हरा दिया।

'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' में बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर ने बतौर जज अपनी शुरुआत की थी। वह कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज पैनल में शामिल हुई थीं। वहीं, इस डांस रियलिटी शो को जय भानुशाली और अनिकेत चौहान ने होस्ट किया था।

स्टीव की जीत पर खुश हैं माता-पिता
स्टीव ज्यरवा 17 साल के हैं। उन्होंने अपनी जीत के बारे में 'ईटाइम्स' से कहा, 'मैं अपने कोरियोग्राफर रक्तिम की मदद से यह शो जीतकर बहुत खुश हूं। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए एक सपना सच होने जैसा है। यहां तक कि मेरे माता-पिता भी बहुत खुश हैं। जब मेरा नाम विनर के रूप में अनाउंस किया गया तो वो खुशी से झूम उठे। हमारे शहर से कोई भी इस तरह के स्टेज पर नहीं आया और शो नहीं जीता।'

स्टीव बचपन में चल नहीं पाते थे
बचपन में जहां मैं चल नहीं सकता था। आज मैं बहुत अच्छा डांस करता हूं। मेरे फुटवर्क की तारीफ होती है। मुझे यकी नहीं होता कि बचपन में चल नहीं पाता था। मेरी नानी ने मुझे इससे उबरने में मदद की। उनकी मेहनत के कारण ही मैं आज चल पा रहा हूं और डांस भी कर सकता हूं।'

स्टीव के लिए जीती हुई रकम मायने रखती है
स्टीव ने बताया, 'उनके लिए ये जीत बहुत मायने रखती है। उन्हंने अपने परिवार को पैसों के मामले में और मेरी वजह से रिश्तेदारों के साथ बहुत स्ट्रगल करते देखा है। मेरी नानी और मां के अलावा मेरा बाकी परिवार डांस करने के खिलाफ था। मैंने उनको गलत साबित किया। मेरी जीत उनकी सभी शंकाओं के खिलाफ है।'

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति