राजस्थान-केकड़ी में चारे से भरा ट्रक बिजली तार से टकराकर जला

केकड़ी.

केकड़ी जिले के सरवाड़ क्षेत्र में चारे से भरा ट्रक जल गया। ग्राम बिड़ला में रविवार देर रात बिजली के तारों के संपर्क में आने से चारे से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक में भरा लाखों रुपये का चारा और ट्रक पूरी तरह से जल गया। सरवाड़ और केकड़ी से आई दमकलों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, सरवाड़ क्षेत्र में ग्राम स्यार से चारा लेकर एक ट्रक अजमेर जा रहा था। ट्रक में चारा काफी ऊंचाई तक भरा हुआ था। रास्ते में बिड़ला गांव से होकर गुजरते समय ट्रक में भरा चारा ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को छू गया। तारों के संपर्क में आते ही चारे में आग लग गई। चारा धू-धू कर जलने लगा। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रक में भरे चारे में आग की लपटें देखकर तुरन्त दौड़कर ट्रक चालक को चिल्लाकर बताया और ट्रक रुकवाया। जैसे ही ट्रक में आग लगने का पता चला, माजरा समझकर ट्रक चालक अपनी सूझबूझ व साहस का परिचय देते हुए तुरंत जलते हुए ट्रक को गांव की आबादी सीमा से बाहर ले गया, ताकि आग की चपेट में आकर कोई बड़ा हादसा न हो। बता दें कि तब तक आग ट्रक में भरे पूरे चारे में फैल गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। आग की घटना को लेकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी के टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर सरवाड़ व केकड़ी से दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। दमकल की सहायता से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक ट्रक में भरा चारा व ट्रक पूरी तरह से जल कर खाक हो चुके थे। गनीमत रही कि आग फैलकर इधर उधर नहीं लगी और न ही कोई जन हानि हुई। बताया गया कि ट्रक में लगी आग इतनी विकराल थी कि गांव में एक बारगी दहशत हो गई। मगर ट्रक चालक के समझदारी से काम लेकर जलते ट्रक को गांव से बाहर ले जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति